― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं का परिणाम घोषित, मेधावियों का जलवा

बेटियों ने फिर लहराया परचमजौनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते...
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में दम्पति समेत पांच घायल

सड़क दुघर्टना में दम्पति समेत पांच घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में खुटहन मार्ग स्थित कटहिया पुलिया पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दम्पति घायल हो गए। वहीं अक्खीपुर गांव के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार ने साइकिल में मारी टक्कर दो छात्रा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्र के पटखौली पूरे आजम गांव निवासी 17वर्षीय बिन्दु गौतम पुत्री संजय गौतम व अक्खीपुर गांव निवासी 17वर्षीय करिश्मा पुत्री रामकुमार मंगलवार को अक्खीपुर गांव स्थित विद्यालय से पढ़कर साइकिल से दोनों घर आ रही थी कि नगर के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी 18वर्षीय अयाज पुत्र फुरकान अहमद शाहगंज की तरफ से बाइक लेकर जा रहा था कि अक्खीपुर गांव के समीप साइकिल व बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 29वर्षीय मुकेश बिन्द पुत्र शिव नारायण अपनी पत्नी 27वर्षीय सरिता के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे कि खुटहन मार्ग स्थित कटहिया पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दें इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं मुकेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Share Now...