जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में राजनैतिक दलों के साथ मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में ईन्यूमरेशन अवधि 26 दिसंबर तक जनपद के समस्त नौ विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ईन्यूमरेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, ईन्यूमरेशन अवधि 26दिसंबर के समाप्त होने के उपरांत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की गई है तथा प्रत्येक बूथ पर बीएलए एवं बीएलओ की संयुक्त बैठकें कराई गई हैं। इसके साथ ही एएसडी की सूची भी निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। कलेक्टीबल और नॉन कलेक्टीबल गणना प्रपत्र क्रमश: 83.49प्रतिशत और 16.51प्रतिशत के डिजिटाइजेशन के साथ जनपद में गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में तथा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाए रखने हेतु प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। जिलाधिकारी ने भी राजनैतिक दलों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, कांग्रेस से राकेश सिंह डब्बू, बीजेपी से केके विश्वकर्मा, यादवेंद्र, बीएसपी से चंद्रेज भारती, अपना दल एस से जय प्रकाश पटेल, डॉ.मनीष कुमार, सीपीआईएम से के.एस.रघुवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, समस्त ईआरओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
राजनैतिक दलों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न


