Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवेयरहाउस में रखे वीवीपैट, सीसीटीवी की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने...

वेयरहाउस में रखे वीवीपैट, सीसीटीवी की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे वीवीपैट, सीसीटीवी की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का पूर्णत: पालन किया जाए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं दुरुस्त बनी रहें। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ठंड के दृष्टिगत गरीब एवं असहाय महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर प्रसन्नता देखने को मिली। इससे पूर्व जनसुनवाई कक्ष में आए हुए फरियादियों में भी कंबल वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि शीतलहर एवं ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर के दृष्टिगत जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, असहाय, वृद्ध एवं बेसहारा व्यक्तियों को कंबल वितरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनसामान्य की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और शासन की योजनाओं एवं निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, कांग्रेस से राकेश सिंह डब्बू, बीजेपी से केके विश्वकर्मा, यादवेंद्र, बीएसपी से चंद्रेज भारती, अपना दल एस से जय प्रकाश पटेल, डॉ.मनीष कुमार, सीपीआईएम से के.एस.रघुवंशी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।