जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता जनपद में लागू हो गई है। जनपद में कुल 12 नगरीय निकायों में निर्वाचन कराया जाना है, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस से अवगत कराते हुए सभी से आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किये जाने के क्रम में चुनाव प्रचार, सभाएं एवं जुलूस व प्रत्याशियों द्वारा व्यय की जाने वाली धनराशि, सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई तथा निर्वाचन दौरान जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की गयी। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलो के प्रतिनिधिगण, उपजिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी रामअक्षवर चौहान उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम ने की बैठक

Previous article
Next article

