Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबुजुर्ग दंपत्ति का एक साथ हुआ निधन

बुजुर्ग दंपत्ति का एक साथ हुआ निधन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज  थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम सभा में आश्चर्य कर देने वाली एक घटना सामने आई है। ग्रामसभा निवासी रामसमुझ चौबे (90) जिनकी तबीयत पिछले दो-तीन दिन से थोड़ी बहुत खराब थी घरवालों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज कराया जा रहा था परंतु शनिवार को सुबह 10 रामसमुझ चौबे का देहावसान हो गया। घरवालों के रोने की आवाज सुनकर जब उनकी पत्नी रामदुलारी (87) ने लोगों से पूछा कि कहा से रोने की आवाज आ रही है, तब लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके पति का स्वर्गवास हो गया जिसके बाद वह भी इस हृदय विदारक घटना को सुनकर रुदन करने लगी और देखते ही देखते लगभग 15-20 मिनट बाद उनकी भी तबीयत खराब होने लगी और आंखें बंद कर ली। घरवालों ने सोचा कि वे बेहोश हो गई इसलिए उन्होंने स्थानीय डॉक्टरों को बुलाया परंतु डॉक्टरों के पहुंचने से पहले उनकी पत्नी भी अपने पति के वियोग में स्वर्ग लोक को सिधार चुकी थी। यह आश्चर्य कर देने वाली घटना जब क्षेत्र में पहुंची तब लोगों में सनसनी मच चुकी थी। गांव में कोई उनके अच्छे कर्मों का बखान कर रहा था, तो कोई उनके संबंधों को सच्चा संबंध बताकर सब भगवान के हाथों में हैं इस प्रकार की बातें कर रहे थे। साथ ही परिवार पे गमों का पहाड़ टूट चुका है, उनके पुत्र द्वारा अपने माता-पिता की अंत्येष्टि करने के लिए उनके पार्थिव शरीर को प्रयागराज ले जाया गया।