Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एनसीसी कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण, सड़क सुरक्षा का भी मिला पाठ

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित 98 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण पूरा किया। शिविर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
Homeअपना जौनपुरब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

  • एक लाख चालीस हजार कैश भी जला

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के शादीगंज मोहल्ले में एक व्यूटी पार्लर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। उक्त मोहल्ले में स्थित जेपी ब्यूटी पार्लर में शनिवार भेर में लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर अज्ञात कारणों से अचानक दूसरे महले के बालकनी में आग गई। भेर का समय होने के कारण सभी लोग सो रहे थे। कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची ऊंची लपटों से नीचे स्थित दुकान के फर्नीचर जलने लगा। आग की लपटें देख मोहल्ले वासी के साथ अगल बगल के लोग बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। किन्तु कौन कहे आग बुझने को और बढ़ती चली जा रही थी। कुछ समय बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस के जवानों ने किसी तरह सुबह तक आग पर काबू पाया। दुकान की संचालिका प्रतिभा जायसवाल के अनुसार सीजन को देखते हुए दुकान आर्टिफिशियल ज्वेलरी, लहंगा चुनरी, क्रीम, दुल्हन के कपड़ों का सेट सहित कुल सात लाख का सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दुकान में आये हुए माल का पेमेंट करने के लिए एक लाख चालीस हजार रुपये कैश रखा हुआ था वह भी जलकर खाक हो गया।