Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरयूपीपीएससी की परीक्षा में दूसरा स्थान लाने पर गांव की बेटी हुई...

यूपीपीएससी की परीक्षा में दूसरा स्थान लाने पर गांव की बेटी हुई सम्मानित

जौनपुर धारा, सुइथाकला। वर्ष 2022के यूपीपीएससी की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान लाने पर गांव की बेटी प्रतीक्षा पाण्डेय बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र द्वारा सम्मानित हुईं। जिसे लेकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उक्त परीक्षा में क्षेत्र के अरसिया डिहवा गांव की बेटी प्रतीक्षा पाण्डेय द्वारा सर्वोत्कृष्ट परिणाम हासिल करने पर बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर सम्मानित करते हुए उन्हे शुभकामनाएं प्रदान की। विधायक मिश्र ने इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। कहा कि आज गांव किसी मामले में पीछे नहीं है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाली बेटियों के लिए प्रतीक्षा की सफलता उत्प्रेरक का काम करेगी। बता दें कि प्रतीक्षा अपने माता-पिता आरती पाण्डेय व प्रभु नारायण पाण्डेय के साथ लखनऊ में रहकर बीटेक तक की शिक्षा दीक्षा ग्रहण की है। वह अपनी माता पिता की तीसरे संतान के रूप में हैं। पिता के साथ साथ भाई और बहन भी इंजीनियर हैं। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, गुरूजनों तथा परिवारीजनों के योगदान को श्रेय दिया। आगे उसने आईएएस को अपना लक्ष्य बताया।