जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार में यूपीएससी में चयन होने पर अतिरिक्त चिकित्सा अधिकारी बनकर गाँव में प्रथम आगमन पर क्षेत्रीय लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार बेलवार निवासी डा. श्रृष्टि वर्मा ने अपने प्रथम प्रयास में ही यूपीएससी में चयनित होकर चिकित्सा अधिकारी पद पर चयनित हुई। उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में अतिरिक्त चिकित्साधिकारी के रूप में अपना कार्यभार संभालेगी। पत्रकारों से वार्ता के दौरान डॉ. वर्मा ने कहा कि मेरे ऊपर दिन-रात एक डरावना तनाव था यदि मैं हंसती नहीं तो मर जाती बहुत हंसी आती है मुझे उन लोगों पर जो मुझे मुझसे ज्यादा जानते थे। खेलकर पाने का मजा ही कुछ और है रोकर मुस्कुराने का मजा ही कुछ और है हार तो जिंदगी का हिस्सा है हारने के बाद जीतने का मजा ही कुछ और है। हम उन हालातों से गुजरे जहां सुनने वाला हिम्मत छोड़ देता है और दिखने वाला दम। ऐसे हालातों से गुजरते हुए आज इसका पूरा श्रेय हमारे नानी, माता पिता और हमारी हृदय प्रिय मित्र डॉक्टर सुमन और डॉक्टर प्रियंका को जाता है।
― Advertisement ―
ध्वनि प्रदूषण: विकास की शोर में दम तोड़ती शांति और सेहत
ध्वनि प्रदूषण आज एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। जौनपुर जैसे शहरों में ट्रैफिक, लाउडस्पीकर और अनियंत्रित शोर लोगों की मानसिक शांति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं।
यूपीएससी में चयनित डॉ. श्रृष्टि वर्मा के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
Previous article


