जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर एक मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग मछलीशहर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं को अपने अंदर नवीन ऊर्जा का संचार करके पार्टी कार्यों तथा नीतियों को किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव, जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह, रमेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मंत्री विकास सिंह रमेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
भाजपा किसान मोर्चा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


