Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, छह लोग घायल

सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, छह लोग घायल

  • बदलापुर के दाऊदपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक
  • गौराबादशाहपुर के चोरसंड में दो ऑटोरिक्शा में हुई सीधी टक्कर

जौनपुर धारा,  जौनपुर। अलग–अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया।

बदलापुर कस्बा निवासी 35 वर्षीय जावेद अख्तर शुक्रवार की दोपहर बाइक से कुचौहां गांव में दावत में शामिल होने जा रहे थे। बदलापुर–शाहगंज मार्ग स्थित दाउदपुर गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक समेत छिटककर गिरने से जावेद अख्तर के सिर में गहरी चोट आई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। मृत युवक के घर कोहराम मचा हुआ है।एक अन्य हादसा जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर गौराबादशाहपुर के चोरसंड गांव के पास गुरुवार की देर रात हुआ। ऑटोरिक्शा सवारी लादकर आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। चोरसंड गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो गई। ऑटो रिक्शा पलट गया। उसमें सवार साजन निवासी गांव छतरपुर, सुशीला देवी निवासी आजमगढ़, दूधनाथ निवासी पिपरी जिला सोनभद्र, संजय कुमार निवासी बिथार गौराबादशाहपुर, माला निवासी निवासी सराई, आजमगढ़ व पूजा निवासी नयनसंड गौराबादशाहपुर घायल हो गईं। मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजा। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद साजन को जिला अस्पताल भेज दिया।