जौनपुर। सोमवार को अपने अखिल भारतीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल ऐंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया और राज्य संगठन उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मेडिकल ऐंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के आह्वान पर यूपीएमएसआरए ने मजदूर विरोधी 4श्रम संहिताओं को लागू करने एवं सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइ ऐक्ट-1976 को समाप्त किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। राज्य कमेटी सदस्य अजय चौरसिया ने इन चारों श्रम कोड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और श्रमिकों के अधिकारों को ख़त्म होने के बारे मे विस्तार से सदस्यों को बताया। उन्होने कहा कि सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉइज को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने किया। इस प्रोग्राम में सभी कार्यकारणी सदस्य और करीब 50 से अधिक मेंबर और सीटू के जिला सचिव किरन शंकर रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
यूपीएमएसआरए ने मजदूर विरोधी योजनाओं के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article

