मुंगराबादशाहपुर। सोमवार को नगर स्थित एमबी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें पहले के खेल में ग्रीन हाउस का दबदबा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के डॉयरेक्टर व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.सुधाकर दुबे और प्रधानाध्यपक भोलानाथ सरोज ने फीता काटकर किया। सुधाकर दुबे ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है और इसी से इंसान स्वस्थ रहता है। खेल में 100मी. रेस में रेड हाउस, गर्ल्स में ग्रीन हाउस, 200मी. रेस में येलो हाउस ब्यायज, 200मी. रेस में पिंक हाउस गर्ल्स, रिले रेशून में येलो हाउस ब्यायज, गर्ल्स में ग्रीन हाउस,स्लो साइकिल रेस में ग्रीन हाउस-ब्याज, गर्ल्स में ग्रीन हाउस का दबदबा रहा। खेल के दौरान बच्चो ने खिलाड़ियों का तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका में निलेश कुमार रहे। संजना सिंह, होरीलाल प्रजापति, राजकुमार एवं निलेश कुमार मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
पहले दिन खेलोत्सव में ग्रीन हाउस का दबदबा


