― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव में रह रहे युवक ने गुरुवार की रात को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह के समय परिवार वालों ने देखा कि युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है।

विनोद कुमार पुत्र बसन्त लाल उम्र 24 वर्ष  निवासी हुंसेपुर गुरुवार की रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक के स्वजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विनोद कुमार गुरुवार की शाम तक ठीक था लेकिन रात को वह एक अलग कमरे में चला गया। उस कमरे में विनोद ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार वाले शुक्रवार की सुबह उठे तो देखा कि विनोद का शव फंदे पर लटका हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी सदन प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का भी जायजा लिया। मृतक के स्वजनों के बयान दर्ज किए हैं। बयानों में बताया है कि विनोद ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है जिसके आधार पर पुलिस द्वारा इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share Now...