Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक का शव पाये जाने से फैली सनसनी

युवक का शव पाये जाने से फैली सनसनी

  • शराब के नशे में गिरकर मौत होना बता रही पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। नखास मोहल्ले में सद्भावना पुल पहुंच मार्ग पर गुरुवार की शाम युवक का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। दूसरे दिन शुक्रवार को शिनाख्त हो गई। पुलिस शराब के नशे में गिरने के चलते मौत होना बता रही है। पुल के पहुंच मार्ग पर स्थित सराफा प्रतिष्ठान गहना कोठी के सामने सड़क किनारे ईंट का चट्टा रखा है। देर शाम किसी राहगीर की ईंट के चट्टे के पीछे औंधे मुंह पड़े युवक के शव पर पड़ी। उसके चेहरे पर चोट थी। शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। खबर लगने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह व सरायपोख्ता चौकी प्रभारी अरविंद सिंह मय फोर्स पहुंच गए। आसपास के लोग शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस ने लावारिस के तौर पर शव ले जाकर जिला अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, बुधवार की दोपहर से घर से लापता लाइन बाजार के मुरादगंज निवासी 32 वर्षीय मन्नू की स्वजन खोज कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर लगने पर शुक्रवार की सुबह आशंकावश जिला अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर मृत युवक के मन्नू होने की पुष्टि की। चौकी प्रभारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि नशे की हालत में औंधे मुंह गिरने से मुंह व होंठ पर चोट आई होगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।