जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के दिलावरपुर बाईपास स्थित कबाड़ी की दुकान के पास मैजिक की चपेट में आले से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुतवन निवासी अकरम का परिवार दिलावरपुर बाईपास स्थित खलील कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे अकरम की दो वर्षीया पुत्री सहाना खेल रही थी कि मैजिक चालक ने बच्ची को मैजिक से टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दुकानदार बच्ची के शव को थाने ले जाने जाने से मना करते हुए वहीं मामला रफा-दफा करने का दबा बना रहा था। परिजन मासूम के शव को लेकर कोतवाली पहुंचें और मैजिक चालक के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस परिजनों की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेते हुए अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर
जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।
मैजिक से कुचलकर मासूम की मौत

Previous article

