Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशमेरठ के इस पार्क में फैमिली संग बिताएं समय, हरियाली के साथ...

मेरठ के इस पार्क में फैमिली संग बिताएं समय, हरियाली के साथ झूले भी मौजूद

मेरठ. अगर आप भी मेरठ में ऐसे पार्क की तलाश कर रहे हैं, जहां सेहत के लिए हरियाली और बच्चों के लिए झूलों का विशेष इंतजाम जाम हो, साथ ही कोई शुल्क भी ना लगे तो ऐसे सभी लोगों के लिए सूरजकुंड रोड स्थित सूरजकुंड पार्क काफी अच्छा रहेगा. जहां हरियाली और झूलों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है.

अगर आपको डॉक्टर ने सुबह-सुबह हरियाली के बीच घूमने के लिए कहा है, तो ऐसे सभी लोगों के लिए भी यह पार्क काफी बेहतर है, क्योंकि यह एक विशाल पार्क है. यह सुबह-सुबह घूमने वालों के लिए भी काफी बेहतर है. यही कारण है कि प्रतिदिन यहां मॉर्निंग वॉक करते हुए शहरवासी देखने को मिलेंगे. इतना ही नहीं बच्चों के लिए यह ग्राउंड भी बना हुआ है. जहां बच्चे क्रिकेट, बास्केट बॉल सहित अन्य प्रकार की गेम खेलते हुए दिखाई देते हैं. बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए हुए हैं. ऐसे में जो बच्चे झूलना चाहते हैं. वह झूल सकते हैं. इसके लिए अभी तक किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगाया गया है. इसी के साथ ही युवाओं का खास ध्यान रखते हुए एक्सरसाइज के लिए भी यहां पर विशेष इंतजाम किए हुए हैं. जिससे कि युवा आकर प्रैक्टिस कर सकें.

क्रांति और पौराणिक है इतिहास
बताते चले कि पार्क का उल्लेख जहां पौराणिक तथ्यों में भी देखने को मिलता है. वही क्रांति से भी इसका सीधा ताल्लुक जुड़ा हुआ है. इतिहासकार बताते हैं कि इस पार्क में साधु बड़ी संख्या में रहा करते थे. इतिहास में तो यह भी उल्लेख मिलता है कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में जिस साधु का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है. पहले वह साधु यही सूरजकुंड पार्क में रहे करते थे. उनकी क्रांति गतिविधियों को देखते हुए ही अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें इस शहर को छोड़ने के लिए कहा था. जिसके बाद वह काली पलटन पर जाकर रहने लगे थे.