Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरमृत महिला व युवती का विसरा परीक्षण को भेजा गया वाराणसी

मृत महिला व युवती का विसरा परीक्षण को भेजा गया वाराणसी

जौनपुर धारा, खुटहन। थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में गत छह मई को फीवर से छुटकारा पाने को जड़ी-बूटी का सेवन करने से मृत महिला व युवती का विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला रामनगर (वाराणसी) भेजा गया है। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने मौत के कारण को लेकर किसी निष्कर्ष पर न पहुंच पाने पर विसरा प्रिजर्व कर लिया था। बता दें, एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित 52 वर्षीय शारदा देवी पत्नी अमरजीत गौतम व बगल की 22 वर्षीय कुमकुम पुत्री राधेश्याम गौतम ने गत छह मई की देर शाम चिरायता व पीपर उबालकर उसी के काढ़ा का सेवन किया था। सेवन के कुछ ही देर बाद दोनों को उल्टी-दस्त होने पर पहले एक निजी चिकित्सालय फिर सीएचसी बदलापुर ले जाया गया था। वहां से डाक्टरों की सलाह पर जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने कहाकि शारदा व कुमकुम के प्रिजर्व किए गए विसरा परीक्षण के लिए रामनगर विधि विज्ञान प्रयोगशाला ईकाई में भेज दिया गया है। एक पखवाड़े में रिपोर्ट आ जाने की संभावना है। आगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।