Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरमुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव स्थित रेलवे अंडरपास पुलिया के पास से उपनिरीक्षक द्वारिका नाथ यादव और कांस्टेबल पंकज मौर्या द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त साहिल सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ हर्षित पुत्र स्व. अवनीश उर्फ मल्लू सिंह को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है। फिलहाल इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि एक वांछित अभियुक्त साहिल सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ हर्षित को गिरफ्तार किया गया जिसपर लूट और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 8 मुकदमा दर्ज है जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया।