जौनपुर धारा, जौनपुर। जेसीआई चेतना की कार्यकारिणी बैठक शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने किया। संस्था अध्यक्ष ने सभी पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत किया तथा आने वाले सितम्बर माह में 9 से 15 सितम्बर तक चलने वाले जेसीआई सप्ताह ऐतिहासिक बनाने के लिए एक जेसीआई सप्ताह चेयरपर्सन को नियुक्त करने की बात कही गई। सभी पूर्व अध्यक्षों से विचार विमर्श के बाद संस्था की सचिव मीरा अग्रहरि को जेसीआई सप्ताह का चेयरपर्सन बनाने पर सहमति के बाद निवर्तमान अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने चेयरपर्सन को माला पहनाकर बधाई दी। फाउण्डर प्रेसिडेंट मेघना रस्तोगी ने कहा कि इस वर्ष का जैथरा जेसीआई सप्ताह बहुत विशेष होगा। ऐसा उम्मीद करती हूं कि जहां भी मेरी आवश्यकता होगी। मैं उपस्थित मिलूगी, पूर्वअध्यक्ष नीतू गुप्ता, पूर्वअध्यक्ष चारू शर्मा, पूर्वअध्यक्ष कल्पना केसरवानी, पूर्वअध्यक्ष मधुरानी गुप्ता, पूर्वअध्यक्ष रीता कश्यप ने नवनियुक्त चेयरपर्सन को माल्यार्पण करते हुए बधाई दिया। बैठक में ममता केसरवानी, ममता कश्यप आदि सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
मीरा अग्रहरि बनाई गई जेसीआई सप्ताह की चेयरपर्सन

Previous article
Next article


