UP School Holidays March 2023: फरवरी महीने के साथ साथ सर्दियां भी जाने लगी हैं. इस साल की सर्दियां स्कूली बच्चों के लिए खूब सारी छुट्टियां लेकर आई. ठंड के मौसम में यूपी में स्कूल की टाइमिंग 10 am से 3 pm रही. स्कूलों का समय 15 जनवरी से बदला गया. स्कूलों का समय जाती सर्दी के साथ ही, 1 अप्रैल से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा. फरवरी के अगले महीने मार्च 2023 में स्कूल कब-कब बंद रहेगा इसकी लिस्ट नीचे दी जा रही है.
UP School Holidays March 2023
1)4- मार्च 2023 शनिवार
2) 5- मार्च 2023 रविवार
3) 8- मार्च 2023 बुधवार (होली)
4) 11- मार्च 2023 शनिवार
5) 12- मार्च 2023 रविवार
6) 18- मार्च 2023 शनिवार
7) 19- मार्च 2023 रविवार
8) 22- मार्च 2023 (गुड़ी पड़वा)
9) 25- मार्च 2023 शनिवार
10) 26- मार्च 2023 रविवार
11) 30- मार्च 2023 गुरुवार (राम नवमी)
12) 31- मार्च 2023 (महीने का आखिरी दिन)
UP School Holidays March 2023:
इन कुल जमा 12 छुट्टियों में से 4 शनिवार हैं. इन दिनों की छुट्टी ऑप्शनल हॉलीडे हैं. कुछ स्कूलों में शनिवार की छुट्टी होती है, कुछ में नहीं होती. हालांकि सेकंड सेटर्डे (दूसरे शनिवार) की छुट्टी ज्यादातर स्कूलों की रहती है.
किस दिन कौन सी छुट्टियां
इन छुट्टियों में से 4 रविवार हैं. 1 छुट्टी होली की है, 1 राम नवमी की. जो कि सभी स्कूलों में होगी. 22 मार्च को गुड़ी पड़वा त्योहार है. ये त्योहार खासकर महाराष्ट्र, गोवा, एमपी, दमन दीव में मनाया जाता है. इस दिन यूपी के स्कूलों में छुट्टी होगी या नहीं, ये राज्य सरकार तय करेगी. 1 छुट्टी महीने के आखिरी दिन (लास्ट वर्किंग डे) की है. ये भी ऑप्शनल छुट्टी है.
UP Board Exams 2023
उत्तर प्रदेश बोर्ड 2023 की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. उत्तर प्रदेश बोर्ड 10th 12th के एग्जाम 16 फरवरी से शुरू हो गए हैं. उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं के एग्जाम 3 मार्च को और उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं के एग्जाम 4 मार्च को खत्म होंगे.



