Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरमारपीट में नौ लोग हुए घायल

मारपीट में नौ लोग हुए घायल

  • तीन लोगों की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर रास्ते व अमरूद तोड़ने के विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट में कुल नौ लोग घायल हो गए। उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराकर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं तीन की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के दिपाईपुर गांव में अमरुद तोडने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो में चले ईंट पत्थर से उक्त गांव निवासी एक पक्ष से 34वर्षीय चंदा पत्नी अजामू व 16 वर्षीय दुर्गेश पुत्र अजामू दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय उर्मिला पत्नी रत्तीलाल व 13 वर्षीय कुंदन पुत्र रत्तीलाल घायल हो गए। वहीं छताई कला गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में उक्त गांव निवासी 50 वर्षीय सहाजन पुत्र मंगई, 17वर्षीय किशुन पुत्र सहाजन व 40वर्षीय प्रमिला पत्नी सहाजन व 45वर्षीय सुरेश पुत्र भजुराम व 18वर्षीय हिमांशु पुत्र सुरेश घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं चिकित्सकों ने इलाज के दौरान सहाजन व प्रमिला व सुरेश की हालत देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।