जौनपुर धारा, जफरबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में रविवार की देर रात मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाया है। उक्त गांव निवासी एक अधिवक्ता घर जा रहे थे। रास्ते में दो युवकों से विवाद हो गया जिसमे मारपीट हो गयी। उसके बाद कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर दो लोगों को मार पीटकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने मारने पीटने के बाद फायरिंग की। घटना की सूचना पर 112 डायल पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को देख आरोपी भाग निकले।इस बारे में थाना प्रभारी राम सरीख गौतम ने बताया कि किसी भी तरह की फायरिंग नही हुई थी। पुलिस ने रात को जांच किया था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
मामूली विवाद में मारपीट, फायरिंग का आरोप

Previous article
Next article


