Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नाबालिक के दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के बड़ागांव निवासी अर्जुन कुमार बिंद उर्फ गुड्डू पुत्र रामविलास बिंद के ऊपर एक किशोरी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी कि रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने उपनिरीक्षक प्रभुनाथ व कांस्टेबल कमलेश कुमार अर्जुन यादव सुरेश कुमार के साथ आरोपी युवक कहीं भागने की फिराक में रोडवेज पर खड़ा बस का इंतजार कर रहा था कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर 376/363 पाक्सो एक्ट 5/6 भादवि की धारा तहत चालान भेज दिया।