Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरमानक विहीन नाली निर्माण पर हंगामा, नागरिकों में रोष

मानक विहीन नाली निर्माण पर हंगामा, नागरिकों में रोष

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 17रौज़ा-अर्जन अन्तर्गत मोहल्ला अर्जन बड़ी मस्जिद में इन दिनों नाली निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नाली निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईंटों और सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में तकरीबन एक दशक बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है, लेकिन साथ ही नाली जैसे अहम ढांचे में लापरवाही बरतना स्थानीय लोगों की चिंता का कारण बन गया है। लोगों का कहना है कि यदि अभी निर्माण में गुणवत्ता नहीं सुनिश्चित की गई तो आने वाले वर्षों में यह नाली क्षतिग्रस्त हो जाएगी और नागरिकों को जलनिकासी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासन से अपील की है कि निर्माण कार्य की जांच कराते हुए दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण में मानक सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।