जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में पटवारी की जमीन पर पेड़ काटने से रोकने पर मना करने पर मनबढ़ों ने एक परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसने तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर एव रविंद्र राजभर में बंटवारे का विवाद काफी दिनों से चला रहा है। शनिवार दोपहर लगभग 12बजे इसी बंटवारे के जमीन पर लगे पेड़ को रविन्द्र राजभर ने कटवाना शुरू कर दिया। जिस पर जानकारी होने पर धर्मेंद्र अपने बेटे राजीव के साथ रोकने आ गया। इसी बात से खुन्नस खाए रविन्द्र राजभर और हरेंद्र ने पास में रखी कुल्हाड़ी से धर्मेंद्र के परिवार के ऊपर हमला कर दिया। हमले से राजीव राजभर (20)धर्मेंद्र राजभर (45) और शिवांगी (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। राजीव और शिवांगी का सर फट गया। सूचना पर मौके पर डायल 112 और थाने की पुलिस पहुच गयी। पुलिस में तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। उपचार के बाद घायल धर्मेंद्र राजभर ने थाने पर पहुचकर तहरीर दिया, और उक्त मनबढ़ों द्वारा फिर से जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रविन्द्र राजभर और हरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
मनबढ़ो ने कुल्हाड़ी से किया हमला, तीन घायल, दो का सर फटा

Previous article

