Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमाता-पिता व गुरु की सेवा ही सच्ची भक्ति: बालक बाबा

माता-पिता व गुरु की सेवा ही सच्ची भक्ति: बालक बाबा

  • देवरहा बालक बाबा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के हैदरपुर गांव में स्थित देवरहा बालक बाबा आश्रम पर सोमवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम पर पहुँचे हजारों भक्तों एवं साधू-सन्तों ने पूज्य सन्त बालक बाबा का दर्शन पूजन कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। देवरहा बाबा के परम शिष्य बालक बाबा ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर भक्तों के बीच कहा कि माता-पिता एवं गुरु की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। सच्ची आराधना करने वाली भक्ति कभी निष्फल नही हो सकती। उन्होंने कहा धन्य है वह स्थल जहां सत्संग होता है। गुरु की सेवा से मनुष्य के लोक परलोक दोनो सुधर जाते है। उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिन: का संदेश देते हुए कहा कि माता पिता एवं गुरु की सेवा निष्काम भाव से करना चाहिए। गाय, ब्राहमण, साधू संत एवं दीन दुखियों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करनी चाहिए। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने गुरुदीक्षा ली। इस दौरान भूलाने सिंह, संतोष सिंह, प्रहलाद यादव, संतोष उपाध्याय, दिनेश सिंह, अशोक सोनी सहित हजारों भक्तों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस पीएसी के जवान मौजूद रहे। आश्रम संचालक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव में आए हुए श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। महोत्सव एवं अनवरत चल रहे भंडारे में अयोध्या, मथुरा, वृन्दावन, प्रयाग, हरिद्वार, काशी से पधारे बड़ी संख्या में  साधू सन्यासियों भक्तों ने जहां प्रसाद ग्रहण किया वही यथोचित दक्षिणा प्रदान की गई।