Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमाडल प्रतियोगिता में दीपिका गिरि ने मारी बाजी

माडल प्रतियोगिता में दीपिका गिरि ने मारी बाजी

  • 25 माडल सहित 80 छात्रों ने किया प्रतिभाग
  • विजयी छात्र छात्राओं के प्रबन्धक ने किया पुरस्कृत

जौनपुर धारा, जौनपुर। कस्बा स्थित केपी पाण्डेय इण्टर कालेज में मंगलवार को आयोजित माडल प्रतियोगिता कक्षा-9 की छात्रा दिपिका गिरि में बाजी मारी। दिपिका गिरि नें ग्लोबल वार्मिंग पर अपना माडल बनाया था। मंगलवार को कालेज प्रांगण में एक माडल प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसमें सीनियर वर्ग के कुल 80 छात्र छात्राओं नें अपने अपने कुल 25 मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। ज्यूरी कमेटी की टीम ने सभी छात्र छात्राओं को माडल को परखने के बाद अपना निर्णय दिया। जिसमें दीपिका गिरि को उसके मॉडल ग्लोबल वार्मिंग के लिये प्रथम, अस्मित यादव एवं देवप्रकाश चौहान संयुक्त रूप को थर्मल इलेक्ट्रिक जनरेटर के लिये द्वितीय, और अंजली प्रजापति को शुक्राणु संरचना के लिये तृतीय घोषित किया। सभी विजयी छात्रों को प्रबन्धक संजीव पाण्डेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। बाकी के सभी प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार, मंगलेश कुमार, रितेश चौबे, उमांशकर, बालमुकून्द सिंह, भूपमणि बरनवाल, वागीश चन्द्र उपाध्याय, ज्ञानकुवर मिश्रा, कहकशा आब्दी सहित आदि उपस्थित रहे।