Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री से मिले मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी

राज्यमंत्री से मिले मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारी

  • सेवा प्रदाता कम्पनी बाजपेई का जून में ही समाप्त हो गया कॉन्ट्रैक्ट

जौनपुर धारा, जौनपुर। उमानाथ सिंह समिति राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में कार्य करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मंगलवार को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव से मिलकर कर अपनी नौकरी कंटिन्यू किए जाने की मांग की। मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग पर बाजपेई ट्रेडर्स और सन फैकल्टी ने कर्मचारियों को नियुक्ति दी थी। बाजपेई ट्रेडर्स का कॉन्ट्रैक्ट जून माह में ही समाप्त हो गया है। जिसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कई बार सम्बन्धित उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस वजह से सेवा समाप्त कर्मचारी प्रत्येक दिन मेडिकल कॉलेज आते हैं और शाम तक वापस चले जाते हैं। मंग्ालवार को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से बाजपेई ट्रेडर्स कंपनी द्वारा रखे गए कर्मचारियों ने मुलाकात किए, और अपनी नौकरी कंटिन्यू किए जाने की मांग की।इस सम्बन्ध में राज्यमंत्री ने प्रधानाचार्य डॉ.शिवकुमार से उचित कार्रवाई का निर्देश देते हुए खुद भी शासन तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।