― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमां शीतला गोकुल एकेडमी द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मां शीतला गोकुल एकेडमी द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

  • राम भक्ति में डूबे क्षेत्रवासी उमड़ा जन सैलाब

जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम के विग्रह की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में सोमवार को कस्बे में हाथी घोड़ा, बैंड-बाजा व डीजे के साथ भगवान श्रीराम व प्रभु हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा रहा। शोभायात्रा के पीछे महिलाओं का जन शैलाब पीताम्बर वस्त्र धारण कर सकीर्तन भजन करते हुए चल रह था। श्रद्धालु व छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीराम का ध्वज लेकर आगे-आगे चल रहे थे। श्रीराम के जयकारों से समूचा नगर गुंजमान हो उठा। शोभायात्रा नेवादा गोकुल एकेडमी से उठा बैजारामपुर होते हुए कोहलगंज बाजार मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु व सम्मानित नगर वासी मौजूद रहे।

Share Now...