Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकीर्ति कुंज ग्रुप ने शोरूम पर किया रामलला की अराधना

कीर्ति कुंज ग्रुप ने शोरूम पर किया रामलला की अराधना

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर राममय हो गया है। अयोध्या तो प्रभु राम के लिए सज ही चुकी है देश के अन्य स्थानों पर चहुंओर राम नाम की धूम मची है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कीर्ति कुंज ज्वैलर्स नखास सद्भावना पुल रोड़ पर फर्म के सीएमडी नन्हेंलाल वर्मा ने अपने कर्मचारियों के साथ रामलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने ग्राहकों को शुभकामनां संदेश दिया। नन्हेलाल वर्मा ने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिये दीपावली के कम नहीं है, उन्होने अपने सभी ग्राहकों को अयोध्या धाम का प्रसाद भी वितरण किया। एन.एल.वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन का हम सभी को बहुत ही बेसब्री से इन्तजार था, जो अब खत्म हुआ। इस अवसर पर नन्हेलाल वर्मा की पत्नी लालती देवी, पुत्र सन्नी वर्मा, ाfप्रयम वर्मा व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।