जौनपुर धारा, जौनपुर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन को भाजपा महिला मोर्चा जौनपुर ने हर्षोल्लास से मनाया। जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने ऑटो रिक्शा और सफाई कर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। रागिनी सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सासंद राज्य सभा गीता शाक्य के मार्ग दर्शन में चल रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार की सुबह टीडी कालेज जौनपुर के दक्षिणी गेट पर सफाई कर्मी और रिक्शा चालक भाइयों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से वो लोग जो पारिवारिक दायित्वों को लेकर घर से दूर रहते है और रक्षा बंधन के त्योहार में अपने बहनों के बीच नही पहुंच पाते उन सभी को राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, मंडल दक्षिणी की मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी और समूह की बहनों में उषा मौर्य, शकुंतला, नीलम और सुमन विश्वकर्मा की उपस्थिति रही।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
महिला मोर्चा ने वाहन चालकों और सफाई कर्मियों को बांधी राखी

Previous article

