जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत तरियारी गांव के प्राथमिक विद्यालय, परमानंदपुर प्राथमिक विद्यालय, पचवर प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य प्राथमिक विद्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण को लेकर कैंप लगाया गया। जिसमें आगामी 2024के लोकसभा चुनाव को देख सभी बीएलओ अपने-अपने प्राइमरी स्कूलों पर मतदाता बनाने के लिए मतदाता सूची का एक विशेष पुनरीक्षण अभियान लगाया गया। जिसमें छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ना व नए लोगों का मतदाता सूची में भी जोड़ा गया। वही तरियारी प्राथमिक विद्यालय पर बीएलओ ओंकार भारती के द्वारा प्रारूप नंबर 6 में महिला 36, पुरुष 17 और संशोधन 18 फार्म किया गया और साथ ही पंचायत सहायक का मुस्कान कुमारी के द्वारा प्रारूप नंबर 6 में 21 महिला व 6 पुरुष और संशोधन फॉर्म में 18 लोगों का फार्म कलेक्ट कर सूची में नाम जोड़ा गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला यादव भी मौजूद रही।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
मतदाता पुनरीक्षण को लेकर प्राथमिक विद्यालय पर लगा कैंप

Previous article
Next article

