जौनपुर धारा, जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शिक्षकों कर्मचारियों और अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ओपीएस बहाल हो एनपीएस का नाश हो की आहुति देकर सरकार को चेताया। महायज्ञ में मंत्रों के साथ-साथ ओपीएस की जय हो एनपीएस का नाश हो, पुरानी पेंशन बहाल हो, सांसदों विधायकों की पेंशन बंद हो, आदि के उच्चारण के साथ ही पेंशन महायज्ञ में आहुतियां डाली गई। सभी संगठनों के संयोजकों व अन्य पदाधिकारियों ने अंत में मानव श्रृंखला बनाकर एनपीएस के विरोध में एकता को दिखाया। पेंशन महायज्ञ में प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश संयोजक आईटीआई संघ अखिलेश सिंह ने कहा कि पेंशन महायज्ञ में ईश्वर भी शिक्षकों कर्मचारियों के साथ है। पेंशन महायज्ञ में जिला संयोजक संजय चौधरी, जिला संयोजक/मंत्री सतीश कुमार पाठक प्राथमिक शिक्षक संघ जिला संयोजक/अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला संयोजक/अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह जिला संयोजक/अध्यक्ष डॉ.मनीष सिंह यूटेकपेंशन बहाली मंच, कमिश्नरी अध्यक्ष डॉ.संतोष तिवारी पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, तेरस यादव अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ-साथ राजेश सिंह टोनी, मनोज सिंह, डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, डॉ.विशाल सिंह, संजय दुबे, सर्वेश मौर्य, समर यादव, बृजेश सिंह, जनार्दन पांडेय, सुजीत सिंह आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। महायज्ञ के अंत में प्रदेश संयोजक यूटेक पेंशन बहाली मंच वीर सिंह ने कहा कि पेंशन महायज्ञ की अगली कड़ी में 10दिसंबर को पुरानी पेंशन बहाली हेतु रामलीला मैदान में एक महारैली का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी शिक्षक कर्मचारी साथी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जिससे सरकार बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल करे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाया जन जागरूकता अभियान

Previous article

