Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमछली मारने गए बालक की नदी में डूबने से मौत

मछली मारने गए बालक की नदी में डूबने से मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव में रविवार दोपहर दोस्तों के साथ मछली मारने गए एक 10 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उक्त गांव निवासी सुनील बनवासी का पुत्र किशन कुमार पड़ोस के बच्चों के साथ गोमती नदी किनारे मछली मारने गया था। मछली मारने के दौरान किशन का पैर कटिया लगाने के बाद फिसल गया। किशन को गहरे पानी में डूबते देख साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर समीप के निषाद बस्ती के पहुँचे मछुआरों ने खोजबीन शुरू किया थोड़ी दूर गहरे पानी में डूबा हुआ दिखाई देने पर बाहर निकाल कर समीप ही एक चिकित्सक को दिखाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन न शव का अंतिम संस्कार कर दिया।