Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeउत्तर प्रदेशभारत जोड़ो यात्रा के लिए बनारस से गाजियाबाद रवाना हुए कांग्रेस नेता...

भारत जोड़ो यात्रा के लिए बनारस से गाजियाबाद रवाना हुए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता

जौनपुर धारा, वाराणसी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार से दोबारा शुरू हो रही है। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर लोनी बॉर्डर से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा में शामिल होने वाराणसी जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता सोमवार को गाजियाबाद के लिए रवाना हुए।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास से प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के संयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी बस और चार पहिया वाहनों से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। अजय राय ने कहा की उत्तर प्रदेश की धरती भारत जोड़ो यात्रा के अभिनंदन के लिए पूरे उत्साह और उमंग के साथ तैयार है। विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में कांग्रेसजन यात्रा में भाग लेने लिए निकल चुके हैं। प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में हम कांग्रेसजन उत्तर प्रदेश में यात्रा का स्वागत करेंगे।