जौनपुर धारा,बदलापुर। पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की सफल कार्रवाई के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। वायुसेना ने पाकिस्तान की सीमा में लगभग 100किलोमीटर भीतर जाकर आतंकी शिविरों को नष्ट किया। इस सफलता पर बदलापुर तहसील अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने तहसील परिसर में मिठाइयां बांटी और ढोल नगाड़े बजवाकर जश्न मनाया। वकीलों ने लड्डू वितरित करते हुए कहा कि यह कार्रवाई बेहद जरूरी थी और इससे देश का मनोबल बढ़ा है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सुनील कुमार सिंह, विष्णु दत्त शुक्ला, जितेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर बदलापुर तहसील में जश्न, बाटी गई मिठाइयां

Previous article

