जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 से 24 मई 2025 तक ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे की गतिविधि संचालित की जाएगी। टीएएस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व में जनपद में चलाए गए सर्वजन दवा सेवन अभियान का मूल्यांकन एवं प्रभाव का आकलन करना एवं यह निश्चित करना कि भविष्य में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा अथवा नहीं है। टीएएस गतिविधि के अन्तर्गत राज्य स्तर से चयनित ग्रामों में 6 एवं 7वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण की जांच किया जाना है। फाइलेरिया संक्रमण की जांच भारत सरकार द्वारा प्रदत्त क्यूएसएटी कीट से किया जायेगा। टीएएस के सफलतापूर्वक संचालन के लिए जनपद के कुल 19ब्लॉक एवं अर्बन क्षेत्र को लेकर अधिकतम 5लाख आबादी पर एक मूल्यांकन इकाई, ईयू बनाया गया है। इस तरह कुल 12 मूल्यांकन इकाई, ईयू बनाए गए हैं। जहां ग्रामों में सर्वे कर जांच का कार्य किया जाएगा। समुदाय आधारित सर्वे होने के कारण अंतर विभागीय सहयोग प्राप्त करने हेतु 30 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया जा चुका है। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग एवं पंचायती राज विभागों को निर्देश दिया कि वह सर्वे में सक्रिय रूप से स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। सर्वे में लगाई गई टीमों के सदस्यों जैसे प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एएनएम, स्टाफ नर्स, एचएस, बीएच डब्ल्यू एवं मेडिकल ऑफिसर का प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर के सभागार में 6 एवं 7 मई को कुल 3 बैच में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण डब्ल्यू.एच.ओ. के रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ मंजीत सिंह चौधरी द्वारा दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को कार्यक्रम की सफलता के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिया कि समुदाय आधारित कार्यक्रम होने के कारण स्थानीय स्तर पर पंचायती राज संस्था के सदस्यों, प्रभावशाली एवं गणमान्य व्यक्तियों को कार्यक्रम के पूर्व बताएं एवं उनका सहयोग प्राप्त करें, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर एनके सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव कुमार, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी कंचन गुप्ता एवं मलेरिया, फाइलेरिया के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण का किया जायेगा जांच


