जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षक नेता शैलेंद्र यादव को भारतीय किसान संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने लखनऊ कार्यालय में एक बैठक कर पदाधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए सबकी सहमति से मनोनयन किया। शैलेंद्र यादव विकासखंड महाराजगंज के ग्राम रमदेईया पोस्ट कोल्हुआ के निवासी हैं और शिक्षा सेवा में भी जुङे है। इस मनोनयन पर शैलेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसकी पूरी तन्मयता कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा और किसानों व मजदूरों समस्याओं का निदान करते हुए उनके हक की लड़ाई ईमानदारी और निष्ठा से लड़ी जाएगी। शैलेंद्र यादव के मनोनयन पर किसान नेताओ ने उनसे मिलकर बधाई दिया।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बने शैलेंद्र

Previous article
Next article


