Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबच्चों में वितरित किया पाठ्य सामग्री, लगायी पाठशाला

बच्चों में वितरित किया पाठ्य सामग्री, लगायी पाठशाला

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के आसपास खानाबदोश की जिंदगी जी रहे लोगों के बच्चों हेतु भाजपा नेता रुपेश जायसवाल ने पाठशाला लगायी। मौके पर पहुंच पाठ्य सामग्री किताब, कापी, पेन, पेंसिल आदि दे अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया। कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की किरण नहीं पहुंचती तब तक प. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय का सपना नहीं साकार होगा। लिहाजा ऐसे बच्चों को स्कूल भेजना लक्ष्य है। इस हेतु निजी एवं शासन प्रशासन के सहयोग से बच्चों का प्रवेश स्कूलों में कराये जाने को दृढ़ संकल्पित हूं। पाठशाला नगर के अयोध्या मार्ग स्थित खानाबदोश बस्ती में लगाया गया। मोदी के ड्रिम प्रोजेक्ट पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया’ के बावत पाठशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भाजयुमो के महामंत्री धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, वाशु अग्रहरि, सूरज जायसवाल, हर्ष जायसवाल, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।