Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 44वां स्थापना दिवस

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 44वां स्थापना दिवस

जौनपुर धारा, नेवढ़िया। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डा. अजय सिंह व जिला उपाध्यक्ष मछलीशहर वृजनारायण दूबे बच्चा के नेतृत्व में नेवढ़िया मंडल के विभिन्न स्थानों पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते हुए पार्टी के झण्डे को लगाया गया। इस दौरान पार्टी ध्वजा फहराते हुए प्रधान मंत्री के उद्बोधन को सुनकर उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने मार्गदर्शन प्राप्त किया। आयोजित कार्यक्रम कई स्थानों पर नेवढ़िया मण्डल अध्यक्ष मोहन राजभर के नेतृत्व में किया गया। मंडल महामंत्री अरुण कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विजय पटेल ने पार्टी द्वारा चलाए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पंकज मिश्र, कन्हैयालाल पांडे, प्रभात सिंह, उदरेज पटेल, शिवम दुबे, अजय सिंह पप्पू, लुट्टुर सिंह एवं मंडल स्तर तथा बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।