Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद का मनाया जन्म दिवस

भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद का मनाया जन्म दिवस

खुटहन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इण्टर कालेज रुस्तमपुर में रविवार को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस एक संगोष्ठी आयोजित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के विषय में विस्तार से चर्चा कर तथा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि डॉ.मुखर्जी अखंड भारत के सच्चे हिमायती रहे। उन्होंने पंडित नेहरू से मतभेद के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर आरसस की मदद से जन संघ पार्टी की स्थापना की थी। आगे कहा कि उनके अनुभव, योग्यता और दूरदर्शिता के चलते उन्हें पश्चिम बंगाल से संविधान सभा की सदस्यता के लिए चुना गया था। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाण्डेय तथा संचालन जिला मंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बसंत लाल मौर्य, नवनीत सिंह, विकास रंजन श्रीवास्तव, उमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।