Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबागेश्वर धाम में बन रहे कैंसर हॉस्पिटल के लिए भेजी गई ईंटे

बागेश्वर धाम में बन रहे कैंसर हॉस्पिटल के लिए भेजी गई ईंटे

मुंगराबादशाहपुर। मध्यप्रदेश छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में बन रहे 100बेड वाला मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर हॉस्पिटल निर्माण के लिए मुंगराबादशाहपुर से एक ट्रक ईंट भेजी गई है। इस अवसर पर खाटू श्याम दरबार के सेवादार और चित्रागंद सिंह मोनू ने मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सर्ववैश्य समाज के सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू ने भगवा ध्वज दिखाकर ईंट लदी ट्रक को छतरपुर बागेश्वर धाम के लिए रवाना किया। इस मौके पर आलोक गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, रंजीत भोजवाल और संतोष गुप्ता, प्रदीप भोजवाल, अर्चित सिंह, अजय गुप्ता, राजेन्द्र विश्वकर्मा, लाले पटेल, राजा राम व विक्की मोदनवाल मौजूद रहें।