जौनपुर धारा, बदलापुर। भाजपा के राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह सहित भाजपाइयों के साथ बदलापुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत अक्षत के रुप में चावल तथा मिट्टी को संचित किया गया। वही सासंद ने शपथ दिलाई कि वार्ड में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पर पौधरोपण किया। उधर चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह ने गाजे-बाजे व अपने कार्यकर्ताओं के साथ भलुआही, सरोखनपुर, हकारपुर, पुरानी बाजार, बरौली आदि वार्डों में डोर-टू-डोर पहुंचकर चावल एवं मिट्टी एकत्र किया। इस अवसर पर रामसहाय पाण्डेय, आरके उपाध्याय, माणि तिवारी, बबलू पाण्डेय, विनोद शर्मा, साहबलाल चौधरी, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।संचालन मिथिलेश सिंह ने किया।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भाजपाइयों ने घर-घर से लिया अन्न एवं माटी

Previous article
Next article

