जौनपुर धारा, सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाबा बाजार निवासी एक महिला के भाई ने ससुराल के लोगों पर जान से मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है। जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर गांव निवासी सदन प्रसाद चौहान सात वर्ष पहले पड़ोस के गांव बाबा बाजार में कुछ वर्ष पहले जमीन खरीदा था। वहीं पर घर बनाकर पत्नी तथा बच्चों के साथ रहता था। 31 मार्च की रात को सदन प्रसाद की पत्नी शीला देवी की मौत हो गयी। उसका अंतिम संस्कार भी परिजनों ने कर दिया। शीला देवी की शादी 25 वर्ष पूर्व हुई थी। सूत्रों की मानें तो उसका मायके से विशेष सम्बन्ध नही था। उसका मायका वाराणसी के बीरापट्टी में है। तीन मार्च को मृतका के भाई तथा भाभी ने जलालपुर थाने पर पहुंचकर बहन को मार डालने की बात कही। थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि मृतका की तीन बच्चे है। बड़ी बेटी स्नातक की शिक्षा कर चुकी है। उसके बाद एक पुत्र 17 वर्ष, एक पुत्री 14 वर्ष की है। घटना की जांच की जा रही है फिलहाल अभी तक कोई संदिग्ध बात सामने नही आई है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भाई ने लगाया बहन को मार डालने का आरोप

Previous article

