जौनपुर धारा, सुजानगंज। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की साधारण सभा की वार्षिक बैठक रविवार को जयराजी कन्या जूनियर हाई स्कूल बेर्रा के परिसर में संपन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं प्रबंधकों, मीडिया बंधुओं को जयराजी एजूकेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष मनोरमा एवं सचिव लालचंद निषाद के द्वारा सम्मान पत्र देते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्तविहीन शिक्षक महासभा संघ के फौजदार, अखिलेश सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि जिस ढंग से एक प्रबंधक विद्यालय को चलाने में अपने जीवन को समर्पित कर विद्यालय को संचालित करता है, वह अपने आपमें बेमिसाल है। संगठन के माध्यम से विद्यालय संचालकों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी जा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी ने बताया कि सभी विद्यालय संचालक पूरी निष्ठा से कार्य विद्यालय संचालन करे। वित्तविहीन संघ की तरफ से नये शैक्षिक कैलेंडर अवकाश तालिका सभी वित्तविहीन विद्यालयों को दिया जाएगा जिसके अनुसार विद्यालयों का संचालन करना है। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, सुशील सिंह, विनय कुमार शर्मा, श्याम शंकर उपाध्याय, सुशील मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।
वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की वार्षिक बैठक संपन्न

Previous article
Next article


