Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध

बदलापुर सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम समेत जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने सर्पदंश के मरीजों को अस्पताल में ही आवश्यक उपचार मिलने की बात कही और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की।
Homeअपना जौनपुरब्लॉक सभागार में शिक्षा गुणवत्ता और संसाधनों को लेकर मासिक बैठक

ब्लॉक सभागार में शिक्षा गुणवत्ता और संसाधनों को लेकर मासिक बैठक

  • उप शिक्षा निदेशक ने जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा के निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत संचालित महत्वपूर्ण गतिविधियों/क्रियाकलापों के क्रियान्वयन बेहतर समन्वय, गैप एनालिसिस, सतत अनुश्रवण एवं अकादमिक पहलुओं के संचालन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक डायट उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य की अध्यक्षता में गुरुवार को ब्लॉक सभागार करंजाकला में हुई। बैठक में डायट के प्रवक्ता आरएन यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार यादव,  एसआरजी डा. कमलेश कुमार यादव, एआरपी संदीप कुमार चौधरी, डा. मनोज सिंह, सतीश चंद्र मौर्य,  अच्छेलाल चौधरी एवं विकासखंड के समस्त शिक्षक संकुल प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक  मौजूद रहे। एसआरजी डॉ. कमलेश कुमार यादव द्वारा दीक्षा ऐप, स्वीफ्ट चैट एप एवं क्विज के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव तथा एआरपी संदीप चौधरी द्वारा   समस्त प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक संकुल को डेवलपमेंट प्लान बताया गया। डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा द्वारा निर्देश दिया गया कि 25ज्ञ् से कम निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारी तथा एआरपी एक निश्चित योजना बनाकर उन विद्यालयों को 100ज्ञ्  निपुण प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। अंत में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने विकास खंड के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक संकुल से यह शपथ दिलवाया कि हम सभी  दिसम्बर 2023 तक करंजाकला ब्लॉक को निपुण ब्लॉक बना लेंगे।