― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरब्लाक सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्लाक सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। ब्लॉक परिसर में बुधवार को महिला चेतना समिति व सहयोग लोक चेतना समिति के तत्वाधान में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रेरणा गीत से हुआ। तत्पश्चात विभिन्न गावों से आये 50 से अधिक महिला पुरुषों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं। लोक चेतना समिति के ब्लाक संयोजक अनिल कुमार ने कार्यक्रम के विषय और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू हुआ। मनरेगा में काम न मिलने पर महुली की अमरावती को आवेदन के बाद भी काम न मिलने पर, घुड़दौड़, राकेश गोबरा रामजीत, कार्य स्थल पर बुनियादी सुविधाओं के न होने पर सोनी सोहनी, मेठ की समस्या पर किरन, पेंशन पर सूखा, धर्मा, रविता, बाबूलाल व खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत राशन की समस्या पर घटतौली पर पूनम उदयचंद्रपुर, आशा देवराई से अपने पंचायत में आ रही समस्याओं को रखा। दिव्यांग बाबूलाल भैंसा से बताया कि हम दोनों दिव्यांग हैं न पेंशन मिल रही और न राशन कॉर्ड ही बना। समस्याओं की सुनवाई खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, मनरेगा विभाग से संजय आजाद एपीओ ने किया। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन लोक समिति संयोजक अनिल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण कान्त यादव खंड विकास अधिकारी, संजय आजाद एपीओ, जैस यादव एडीओ पंचायत, धनपत नारायण जेई व लोक चेतना समिति से ज्योति, दीपमाला, सरिता, शीला, ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवराई, बरईछ, रामगढ़, सोहनी, उदयचंद्रपुर, गोबरा, बराई, गुलरा, महुली, घुड़दौड़, जमुआ, भैंसा, उमरवार बंमबावन, नाऊपुर से राशन, पेंशन और मनरेगा से प्रभावित लगभग सैकड़ों लोग महिला पुरूषों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में आये हुए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन लोक चेतना समिति की शीला ने दिया।

Share Now...