― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबदलापुर को रेलवे से मिलेगी जल्द बड़ी सौगात : रमेश मिश्र

बदलापुर को रेलवे से मिलेगी जल्द बड़ी सौगात : रमेश मिश्र

  • केंद्रीय रेल मंत्री से भाजपा विधायक ने दिल्ली में की मुलाकात

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा को रेलवे के सभी संसाधनों से लैस करने का संकल्प लिए विधायक रमेश मिश्र ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अपने क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी दर्जन भर प्रमुख मांगों का मांग पत्र सौंपा जिसे अतिशीघ्र उन्होंने पूर्ण करने का भरोसा दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से संसद भवन नई दिल्ली में मुलाकात करके बदलापुर विधानसभा अंतर्गत प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग पर भलुआही में श्रीकृष्ण नगर रेलवे यार्ड के समीप रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले आरओबी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण प्रारंभ करने हेतु नक्शे को स्वीकृति प्रदान करके जल्द से जल्द भेजने का निवेदन किया। साथ ही शटल ट्रेन को सुचारू रूप से नियमित चलाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि वाराणसी-सुल्तानपुर रेल खण्ड पर स्थित ग्राम औंका एवं ग्राम बछुआर में मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर गेट लगवाए जाने और बदलापुर विधानसभा में स्थित विभिन्न अण्डर पासो में बरसात के समय जलभराव से क्षेत्रीय जनों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से अवगत कराकर जल निकासी हेतु व्यवस्था किए जाने का मांग किया।

Share Now...