Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबैंक संचालक ने लगाया नब्बे हजार लूट का आरोप

बैंक संचालक ने लगाया नब्बे हजार लूट का आरोप

जौनपुर धारा, सुइथाकला। ब्लाक मोड़ पर एक फिनो बैंक के प्रâेंचाइजी संचालक ने गुरुवार देर रात पल्सर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा अपने साथ नब्बे हजार रुपए लूट का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस मामले को स्ांदिग्ध बता रही है। इंटरनेट मीडिया पर चल रही खबर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र के पूरा संभलशाह निवासी सन्तोष ऊर्फ गोलू वर्मा पुत्र रामप्रताप रुधौली बाजार स्थित ब्लाक मोड़ पर फिनो बैंक की प्रâेंचाइजी का संचालन करता है। आरोप है कि गुरुवार देर शाम बैंक बंद करने के बाद वे रुधौली गांव में एक व्यक्ति के यहां तेरहवीं में शामिल होने के बाद घर वापस जा रहा था। पूरा संभलशाह नहर के पास रास्ते में अचानक पीछे से पल्सर पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे से आतंकित करते हुए उनकी पिटाई की जिससे वे बेहोश हो गए। इसके बाद उनका नब्बे हजार रुपया छीनकर फरार हो गए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां लक्ष्मण विक्रम सिंह का कहना है कि पीड़ित द्वारा शुक्रवार 9 बजे तक पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई। जिससे घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल जांच-पड़ताल के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।