Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी ने रात्रि में पुलिस सहायता केंद्र का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गुरुवार रात्रि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस सहायता केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी संचालन और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरपैरामेडिकल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवायें बेहतर करेगा -शैलेन्द्र यादव

पैरामेडिकल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवायें बेहतर करेगा -शैलेन्द्र यादव

  • पैरामेडिकल कालेज के लिए प्रस्तावित भूमि का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित आजाद रेलवे क्रासिंग के पास प्रस्तावित बरलास पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज के प्रस्तावित स्थल का पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई एवं मौलाना एजाज ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की सुबह फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि पैरामेडिकल, नर्सिंग कालेज से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी होंगी तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी साथ ही साथ विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार होगा ऐसी संस्थाएं क्षेत्र के किये आवश्यक है ताकि क्षेत्र के लोगों को दूर न जाकर पास में ही पैरामेडिकल और नर्सिंग होम संचालित होने वाले कोर्स कर सकते है। यह क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की बात है। इस दौरान मुख्य रूप से उसरहटा ग्राम प्रधान सैयद उरूज, प्राचार्य एनपी उपाध्याय, प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. श्रीकांत सिंह, संजय कुमार समेत आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक अल्तमस बरलास ने लोगों का आभार व्यक्त किया।